Saturday, 6 April 2019

THE GOOD DEED

                             
                           अच्छे कर्म   

                           शीनाका लड़का अपनी जॉब की वज़हसे बाहर गांव गया था लेकिन कई दिनोंसे उसकी कोई खबर नहीं आयी थी। इसको लेकर वह बहुत चिंतित रहती थी। अपने बेटे की खुशामदी के लिये वह हर रोज प्रार्थना करती थी। वह और एक काम करती थी,घर के सभी लोगों को खाना बनाते वक्त वह एक ज्यादा रोटी बनाती थी और उसे खिड़की के बाहर रखती थी। यह उसका रोज़का काम था। वह चाहती थी कि, कोई गरीब इसे खाकर उसे आशीर्वाद दे ताकि उसका लड़का हमेशा सही सलामत रहे।
               एक गरीब कुबड़ा हमेशा वहाँ खिड़कीपर रखी रोटी उठाता था। वह शिनासे कुछ बोलता नहीं था मगर अपने मुँह में कुछ बड़बड़ाते रहता। वह कहता था, " बुरा आपके पासही रहेगा। अच्छा आपके पास लौट आएगा।" हमेशा रोटी उठातें वक्त वह यहीं बात बोलता था,लेकिन उसका यह कहना शीनाके समझ से बाहर था।कई दिनोंतक यहीं चल रहा था।उसके एक भी शब्द नहीं बोलनेसे शीना को अच्छा नहीं लग रहा था। उसको लगता था,की वह कुबड़ा कितना घमंडी और कृतघ्न इंसान है वह हर रोज रोटी खाता था पर एक बार भी अपनी कृतज्ञता व्यक्त नही करता था। उस कुबड़े के इस बर्तावसे वह ऊब गयी थीं। पहलेही वह अपने बच्चे के लिए परेशान थीं और फिर यह कुबड़ा उसकी परेशानी और बढ़ा रहा था।
            एक दिन शीना ने उस कुबड़े की रोटी में ज़हर मिलाने की बात सोची। रोटी बनाते समय उसने रोटी में ज़हर मिलाया और उसको खिड़की पर रखा। जैसे ही वह रोटी रख कर अंदर चली गयी उसका मन उसे खाने लगा। वह ख़ुदको बुरा महसूस करने लगीं। वह खिड़की के पास गयी वह जहरवाली रोटी उठायी और उसी जगह फिरसे एक अच्छी रोटी रखी। कुछी समय बाद वह गरीब कुबड़ा रोटी उठाने आया और रोटी ले जाते वक्त फिरसे बोला," बुरा आपके पासही रहेगा। अच्छा आपके पास लौट आएगा।" शीना को गुस्सा आ रहा था लेकिन अपने ग़ुस्से को क़ाबू कर वह अपने बेटे के बारे में सोंचने लगी।
       उस दिन वह बहुतही बैचैन हो गयी थीं। एक तो उसने कुबड़े को मारना चाहा था और दूसरी ओर उसके बेटे की कोई ख़बर नही थीं। वह सोच में डूबी हुई थी कि उसके दरवाज़े पर किसीने दस्तक दी। उसने दरवाजा खोला तो वह हक्काबक्का रह गईं।उसके सामने उसका बेटा खड़ा था। बिल्कुल थका हुआ, उसका शरीर तो जैसे लकड़ी तरह सूखा हुवा था। उसका चेहरा सिकुड़ गया था। उसमें शायद थोड़ीसी ही जान बची थीं। शीना ने उसे रोते हुए गले लगया। उसे अंदर ले आयी।उसे पानी पिलाया और उसके इस हालत के बारे में पूछताछ करने लगी। लड़का अपने बुरे दिनों के बारे में बोलने लगा। कैसे वह बिना कुछ खाये पिये यहां वहां घूमता रहा और किस तरह वह अपने शहर तक पहुंचा इसके बारेमें बताया।
             वह आगे बोलता गया," मैं हमारे घर से तकरीबन एक किलोमीटर पर भूक से बेहाल होकर मरने के कगार पर था, मेरा पूरा शरीर लड़खड़ा रहा था। मुझे जोरोसे चक्कर आ रही थीं तभी एक गरीब कुबड़े ने मेरे हात में एक रोटी रखी और मुझे खानेके लिये कहा। मैंने बिना कुछ सोचे वह रोटी खायी तभी मुझमे थोड़ी हिम्मत आ गयी। अगर वह कुबड़ा मुझे रोटी नहीं देता तो शायद मैं वही मर जाता।"
             उसकी बातें सुन शीना फूटफूटकर रोने लगीं। उसको पता चल चुका था कि वह वहीं कुबड़ा था जो हर रोज उसके खिडकीसे रोटी उठता था। वह सोंचने लगी अगर उसने जहरवाली रोटी नहीं बदली होती तो उसके साथ क्या होता। उसको कुबड़े की बात 'बुरा आपके पासही रहेगा। अच्छा आपके पास लौट आएगा।' इसका सही मतलब समझ मे आ गया था।
       कितनी सही बात है ना? हम कर्म करते वक्त सोचते भी नही के वही लौटकर हमारे पास आने वाला है। हम बिना सोचे ही लोगोके साथ बर्ताव करते रहते हैं। हमारे द्वारा किया हुवा हर एक व्यवहार आखिरकार हमारे पास ही खतम होने वाला है। हम वही काटते है जो हमने बोया होता हैं। अगर आपका समय अच्छा हैं तो इसका एकहि मतलब है कि अपने कुछ अच्छा किया है अगर आपका समय खराब है तो सोचना आपने कौनसी ग़लती की है। आपने क्या बुरा किया हैं। अगर जिंदगी में हमेशा अच्छा महसूस करना है तो आपको हमेशा अच्छा व्यवहार करना पड़ेगा।

'The bad you do ; remains with you. The good you do; returns to you.'

Let's always do the good.

Mr. Abhijeet Manav.

No comments:

Post a Comment

Beyond Habits: The Power of an Identity Shift

  Beyond Habits: The Power of an Identity Shift Most people approach change backward. They say, "If I go to the gym every day (Action),...