तैयारी
एक बूढ़ा किसान लगभग चालीस साल खेती कर रहा था। वह अपने किसान होनेपर गर्व महसूस कर रहा था। आज तक उसने कई तरह के अनाज उगाए थे।उसने खेतीके साथ साथ पशुपालन भी किया था। जिसमे गायें और मुर्गियां थी। अपनी खेती और पशुयों का वह अच्छा ख़याल रखता था। उसे अपने खेतिपर जान से भी ज्यादा प्यार था। लेकिन कुछ दिनों से बुढ़ापे की वज़ह से वह थकान महसूस कर रहा था और इसी कारण वह खेती की तरफ़ अपना ध्यान नहीं दे पा रहा था। कुछ ही दिनों में इसका विपरीत परिणाम खेती और पशुओं पर होने लगा था।
बड़ी सोच के बाद उसनें अपनी खेती का खयाल ऱखने के लिए किसी और को नियुक्त करने का निर्णय किया। उसनें कई लोंगोंको बताया लेकिन कोई भी वहाँ काम क़रनेको तैयार नहीं था। लोगों का वहाँ पर काम नही करनेका कारण उस क्षेत्र में हमेशा उठने वाला तूफ़ान था। तूफान की वज़ह से उन्हें बहुत सतर्क और हमेशा काम मे रहना पड़ता था, और नुकसान भी होता था।किसान ने काम करने के लिए कोई मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी तभी एक दिन एक युवक उसके पास पहुंचा। बुढ़े किसान को थोड़ा धीरज मिला। किसान ने उससे पूछताछ की और खेती के कामकाज का अनुभव पूछा। तब उसने कहा," मुझे खेती करने का ज्यादा अनुभव नहीं है लेकिन जब ज़ोरोका तूफ़ान उठता है तब मैं सुख और चैन से सो सकता हूँ।" किसान को उसके कम अनुभव से दिक्कत नहीं थी लेकिन उसकी तूफ़ान उठनेपर सोनेकी बात अजीब लगी। किसान के पास और कोई चारा नहीं था, तो उसे काम पर रख दिया।
थोड़े ही दिनों में उस युवक ने कई काम सीखें। वह पूरी ताकद से काम करता था। खेत और पशुओ का पूरा ख़याल रखता था। बूढ़े किसान को अभी उसपर पूरा भरोसा हो गया था। लेकिन उसकी तूफान आने पर सोने की बात हज़म नही हो रही थी। अभी तक कोई तूफान भी नही उठा था। किसान ने सोचा जैसे वह वहाँ पर मन लगाकर काम कर रहा था, तो वह बदल भी जाएगा और तूफ़ान आने पर भी काम करेगा।
सब कुछ अच्छा चल रहा था लेकिन एक दिन तूफान उठा। तूफान हमेशा रात के समय ही उठता था। किसान और वह युवक दोनों सो रहे थे। देर रात तूफान आया। हवाएं चलने लगीं। किसान नींद से उठा।उसको खेतों और पशुयों की चिंता होने लगीं। वह जितना हो सके उतना जल्दी युवक के रूमके पास चला गया। उसने दरवाजा खटखटाया, अंदर से कोई आवाज नही आयीं। बाहर तूफ़ान बढ़ रहा था। किसान को गुस्सा आने लगा। उसने खिड़की से ज़ाक़कर देखा तो युवक बड़े आराम से सो रहा था। वह गहरी नींद में था। बुढ़े की आवाज शायद ही उसको सुनाई दे रही थी। किसान को और भी गुस्सा आया। उसको युवक को वहाँ पर रखने का पछतावा होने लगा। वह ख़ुद खेत की तरफ निकल पड़ा। उसको खेत और पशुयों की चिंता हो रही थी। उसने कुछ भी बचने की आशा छोड़ दी। रास्ते मे वह युवक को कोसता रहा। गालियां देने लगा। और सुबह होते ही उसको यहाँ से बाहर निकाल देनेका निश्चय किया। उसको इस तरह तूफ़ान में खेत पर जाने का अनुभव था क्योकि आज तक क़भी भी तूफ़ान आनेपर वह आराम से नही सोया था।
वह उदास होकर वहाँ पहुंचा। जैसे ही उसने परिस्थिति का जायजा लेना सुरु किया उसका गुस्सा ठंडा होने लगा। उसने देखा कि युवक ने तूफ़ान का सामना करने की पूरी तैयारी पहले से ही कि थी। उसनें घास को इकठ्ठा कर अच्छी तरह से ढका था। पशुओं को तबेले में सुरक्षित जगह पर बाँध दिया था। साथ ही मुर्गियों को भी सुरक्षित किया था। तूफान के बाद होनेवाली वर्षा का पानी खेत से बाहर निकल जाने के लिये सुरंग भी तैयार किया था। यह सब देख किसान खुश हुआ और युवक की तूफ़ान उठनेपर सुख चैन से सोनेवाली बात को अच्छी तरह से समज़ गया।
युवक तूफ़ान के आने पर आराम से सो सकता था, क्योंकि तूफ़ान से लड़ने की तैयारियां उसने पहलेही कर ली थीं।
क्या आपको पता हैं,
आपके जीवनमें ऐसे कौन कौन से तूफान हमेशा उठते है?
आनेवाली जिंदगीमें कौन कौन से तूफान उठ सकते हैं?
और
क्या आपने आपके जिंदगी में उठने वाले तूफानोंमें सुख चैन से सोने की तैयारियां की है?
अग़र हमे तूफ़ान की तरह ही जीवन मे अचानक पैदा होने वाली समस्याओं का सामना करना हैं और सुख चैन से जीना है तो हमे वैसेही तैयारियां करनी चाहिए। यह समस्याएं आर्थिक, व्यावसायिक, व्यक्तिगत,सामाजिक याफिर पारिवारिक भी हो सकती हैं।आज के इस भागदौड़ भरी जिंदगी में नौकरियों की समस्या है और उसके चलते आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है। अचानक होने वाली बीमारियों के कारण सेहत की समस्याएं उठती है। तनावपूर्ण लाईफ़ स्टाईल के कारण चिंता,एंग्जायटी, डिप्रेशन ऐसी भयानक मानसिक बीमारियों का सामना करना पड़ता है। अगर तूफ़ान का आगाज नहीं समझेगे और ख़ुदको तैयार नही करेंगे तो जिंदगी में सुख चैन नही रहेगा।
यही समय हैं तूफानों को समझने का और ख़ुदमे बदलाव लाने का जो आपको कठिन परिस्थितियों में भी आंनद देगा।
Let's prepare ourselves to face the storms in the life.
Mr. Abhijeet Manav
Certified Mind Trainer,
NLP Practitioner (NFNLP..U.S.A.)
Life Skills Coach
Corporate Trainer
No comments:
Post a Comment